Tuesday, May 20, 2025

प्रयागराज में फिर बमबारीः बीजेपी नेत्री के बेटे पर बम फेंके जाने से दहशत, सीसीटीवी भी आया सामने

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रयागराज में एक बार फिर बमबाजी होने से दहशत फैल गई है। इस बार  भाजपा की जिला मंत्री विजयलक्ष्मी चंदेल के बेटे पर झूंसी इलाके में बम से जानलेवा हमला किया गया। उनकी कार पर दो बम मारे गए। हालांकि चंदेल के बेटे विधान सिंह हमले में बच गए। लेकिन इस बमबारी से इलाके में दहशत का माहौल है।

जाकारी के मुताबिक विधान सिंह सफारी कार से गुरुवार को रात 8:00 बजे अपनी मौसी के घर गए थे। गाड़ी में उनके दोस्त प्रांशु यादव भी थे। वह अपनी मौसी के बेटे का इंतजार कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार 4 युवकों ने कार पर बम से हमला कर दिया। चारों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। इस पूरी घटना का एक सीसीटीबी भी सामने आया है।

गौरतलब है कि प्रयागराज में ही 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी कार और गनर पर बम भी फेंके गए थे। इस मामले में गैंगस्टर अतीक का बेटा असद और उसके साथी शामिल थे। 42 दिन बाद शहर में एक बार फिर ऐसा ही हमला हुआ है।

हमले के बाद विधान सिंह तेजी से कार चलाकर भागे। भागते समय एक स्कूटी सवार महिला से कार की हल्की टक्कर लगी है। विधान सिंह की मां विजयलक्ष्मी जिला मंत्री भी हैं। वह थानापुर ग्राम सभा से प्रधान भी हैं। बताया जा रहा है कि कौशांबी में तैनात कॉन्स्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से विधान सिंह का कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। कॉन्स्टेबल और उसके बेटे ने BJP नेत्री के घर जाकर माफी भी मांगी थी। विधान सिंह ने कॉन्स्टेबल के बेटे पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विजयलक्ष्मी ने बताया कि हमला करने वाला कॉन्स्टेबल का बेटा शिवम है। उसी ने बेटे की जान लेने की पूरी कोशिश की है। ईश्वर का शुक्र है कि बेटा बच गया। हमलावरों के पास असलहे भी थे। इन पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय