Sunday, April 27, 2025

संजीव बालियान और हरेंद्र मलिक दोनों त्यागी समाज की ताक़त देखकर भाग जाएँगे !

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के आह्वान पर शनिवार दोपहर को नावला कोठी के समीप सैंकड़ों गाड़ियों के साथ भारी संख्या में त्यागी समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर लोकसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील त्यागी के समर्थन में गाड़ियों के काफिले के साथ मुजफ्फरनगर तक रोड शो कर अपनी ताकत का एहसास कराया।

 

[irp cats=”24”]

शनिवार दोपहर को राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी काफी संख्या में त्यागी समाज के साथ अन्य समाज के लोगों को साथ लेकर नावला कोठी के समीप भैंसी कट फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे। जहां पर पहले से ही सैकड़ो की संख्या में त्यागी समाज की गाड़ियां खड़ी हुई थी। दूरदराज से त्यागी ब्राह्मण समाज सहित मुस्लिम त्यागी समाज के लोग भी मौके पर पहूंचे। घंटों बाद लोकसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील त्यागी फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे, जिनका वहां पर खड़ी भीड़ ने फूल मालाओं से स्वागत किया।इसके बाद लगभग 400 गाड़ियों के काफिले के साथ मुजफ्फरनगर की ओर हजारों लोगों ने प्रस्थान किया। इस दौरान हाइवे पर जगह-जगह जाम की स्थिति भी बनी।

 

 

मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर पहुंचकर मांगेराम त्यागी तथा सुनील त्यागी ने भगवान शिव के सामने मत्था टेका तथा पूजा अर्चना की। इसके बाद मालवीय चौक पर मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। बाद में मेजर आसाराम त्यागी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर त्यागी सभा भवन मे रोड शो का समापन किया गया। मांगेराम त्यागी तथा सुनील त्यागी ने बताया कि समाज के अस्तित्व को बचाने के लिए अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाज को भी जोड़कर चुनाव पुरजोर तरीके से लड़ा जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय