Saturday, April 12, 2025

मुजफ्फरनगर में कैफे में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों व कैफे संचालक को दस फरवरी तक जेल भेजा

मुजफ्फरनगर। कैफ़े में बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी विशाल, अंकित व कैफ़े संचालक अक्षय शर्मा को विशेष अदालत पॉस्को में आज पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आगामी दस फरवरी तक के लिए तीनों को जेल भेज दिया है।

 

ज्ञातव्य है कि जनपद में विगत दिवस कक्षा दस की छात्रा को विश्वकर्मा चौक के निकट एक कैफ़े में ले जाकर दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म के मामले में आरोपी विशाल, अंकित व कैफ़े संचालक अक्षय शर्मा को आज विशेष अदालत पॉस्को कोर्ट मे पेश किया गया।

 

विशेष अदालत की पीठासीन अधिकारी श्रीमती अल्का भारती ने तीनों को दस फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था और कैफ़े को सील कर दिया था।

यह भी पढ़ें :  विश्व स्वास्थ्य दिवस : केंद्र ने बताई सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय