Friday, May 9, 2025

नोएडा में युवक व युवती ने की आत्महत्या, तीन लोगों की संदिग्ध मौत

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक युवती समेत दो लोगों ने मानसिक तनाव की वजह से आत्महत्या कर लिया है। वहीं तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पाचों मामले की पुलिस जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले सुभाष पुत्र सतीश कुमार उम्र 21 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में रहने वाली अंकिता कुमारी पुत्री राजकुमार उम्र 24 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में रहने वाले अजीत सिंह पुत्र देवनारायण सिंह उम्र 31 वर्ष की छत से नीचे गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को शक है कि उसने आत्महत्या किया है।

 

 

 

 

थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र के तुसियाना गांव में रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर पर सीढ़ी से नीचे गिर गया। थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि टुनटुन पुत्र महेश पासवान उम्र 34 वर्ष अपने घर पर सीढ़ी से नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक दुर्वेश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि श्याम कुमार पुत्र रामकुमार उम्र 31 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में गिर गया। नाले में भरे पानी में डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय