सोनभद्र में नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: 1.10 करोड़ का गांजा बरामद; ओड़िशा से फिरोजाबाद जा रही खेप पकड़ी, 2 गिरफ्तार

On
अर्चना सिंह Picture

सोनभद्र,। उत्तर प्रदेश में जनपद साेनभद्र के हाथीनाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मिनी ट्रक काे कब्जे में लेकर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में लदे 442.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर भुवनेश्वर से गांजा लादकर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद जा रहें थे।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को बताया की एसओजी व थाना हाथीनाला की संयुक्त पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर हथवानी मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने एक मिनी ट्रक को जांच के लिए रोकने के इशारा किया ताे चालक ने वाहन काे माेड़कर भागने लगे। पुलिस ने दाैड़ाकर चालक समेत दाे युवकाें काे गिरफ्तार कर वाहन की तलाश शुरू कर दी। वाहन के अंदर शीशे की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई 19 प्लास्टिक बोरियों में कुल 442.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 10 लाख रुपये है।

एसपी ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वाहन में शीशे की बोरियों के बीच गांजा छिपाकर वे ले जा जा रहे थे। गाड़ी मालिक ने हैदराबाद से वारदाना जूट बोरा लदवाकर भुवनेश्वर भेजा था। तीन जनवरी को वाहन खाली होने के बाद गाड़ी मालिक के निर्देश पर भुवनेश्वर से आगे खुर्दा स्थित मदीना होटल पर रुकने को कहा गया। छह जनवरी को एक अन्य व्यक्ति वाहन लेकर आया और बताया कि शीशे के साथ अन्य सामान भी लोड है। शीशे की बिल्टी देकर उन्हें फिरोजाबाद के लिए रवाना किया गया। आठ जनवरी की रात्रि में फोन से बताया गया कि आगरा के बाद फिरोजाबाद जाना है। गांजे का भुगतान प्रायः ऑनलाइन किया जाता था तथा कभी-कभी नकद भी दिया जाता था।

एसपी ने बताया की इस मामले में महाराष्ट्र का रहने वाला जावेद बाबूलाल, नवी मुंबई निवासी इस्माइल हजरत जमादार काे गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा की खेप बरामद की है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाथीनाला पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी: अगले 3 दिन और सताएगी बर्फीली ठंड; लोहड़ी और मकर संक्रांति पर कोहरे का साया

नई दिल्ली। मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अगले दो से तीन दिन और कठिन साबित हो सकते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

KGMU में छिड़ा 'धर्मयुद्ध': अपर्णा यादव के खिलाफ लामबंद हुए डॉक्टर; FIR न होने पर OPD ठप करने की चेतावनी

लखनऊ। राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पिछले कुछ घंटों से भारी तनाव का...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

लखनऊ-उन्नाव बॉर्डर हादसा: पंकज चौधरी के कार्यक्रम में जा रहे भाजयुमो महामंत्री की ट्रक से टक्कर में मौत

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

नोएडा में पिलर की खुदाई के दौरान पड़ोसी की गिरी दीवार, मलबे में दबकर मजदूर घायल

नोएडा। नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में आज एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां एक...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में पिलर की खुदाई के दौरान पड़ोसी की गिरी दीवार, मलबे में दबकर मजदूर घायल

गाजियाबाद में ममता शर्मसार: मां ने 6 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट..खुद पुलिस को दी सूचना

गाजियाबाद। गाजियाबाद से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मां ने अपनी ही 6 साल...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में ममता शर्मसार: मां ने 6 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट..खुद पुलिस को दी सूचना

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी: अगले 3 दिन और सताएगी बर्फीली ठंड; लोहड़ी और मकर संक्रांति पर कोहरे का साया

नई दिल्ली। मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अगले दो से तीन दिन और कठिन साबित हो सकते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी: अगले 3 दिन और सताएगी बर्फीली ठंड; लोहड़ी और मकर संक्रांति पर कोहरे का साया

KGMU में छिड़ा 'धर्मयुद्ध': अपर्णा यादव के खिलाफ लामबंद हुए डॉक्टर; FIR न होने पर OPD ठप करने की चेतावनी

लखनऊ। राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पिछले कुछ घंटों से भारी तनाव का...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
KGMU में छिड़ा 'धर्मयुद्ध': अपर्णा यादव के खिलाफ लामबंद हुए डॉक्टर; FIR न होने पर OPD ठप करने की चेतावनी

लखनऊ-उन्नाव बॉर्डर हादसा: पंकज चौधरी के कार्यक्रम में जा रहे भाजयुमो महामंत्री की ट्रक से टक्कर में मौत

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ-उन्नाव बॉर्डर हादसा: पंकज चौधरी के कार्यक्रम में जा रहे भाजयुमो महामंत्री की ट्रक से टक्कर में मौत

सहारनपुरः गंगोह रोड पर जसवंत सैनी ने अटल स्मृति द्वार का शिलान्यास किया और गरीबों को रजाई-कंबल वितरित किए

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 