पीएसएलवी-सी62/ईओएस-एन1 मिशन विफल, तीसरे चरण में गड़बड़ी से ‘अन्वेषा’ उपग्रह कक्षा में नहीं पहुंच सका

On
अर्चना सिंह Picture

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का पीएसएलवी-सी62/ईओएस-एन1 मिशन रविवार को तकनीकी खामी के कारण विफल घोषित कर दिया गया। इस मिशन के तहत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित अत्यंत गोपनीय हाइपरस्पेक्ट्रल निगरानी उपग्रह ‘अन्वेषा’ का प्रक्षेपण किया गया था, लेकिन रॉकेट के तीसरे चरण (पीएस3) के अंतिम चरण में आई गड़बड़ी के कारण उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित नहीं किया जा सका।

इसरो के अनुसार, मिशन के दौरान पीएसएलवी रॉकेट का उड़ान क्रम सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा था, लेकिन तीसरे स्टेज के अंत में रॉकेट मार्ग से भटक गया, जिससे पेलोड को अपेक्षित कक्षा में इंजेक्ट नहीं किया जा सका। इसके बाद इसरो ने मिशन को विफल घोषित करते हुए विस्तृत तकनीकी विश्लेषण शुरू कर दिया है।

दरअसल, इसरो का यह 64वां पीएसएलवी मिशन (पीएसएलवी-सी62/ईओएस-एन1) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 10:18 बजे प्रक्षेपित किया गया था। इस उड़ान के माध्यम से कुल 16 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा जाना था, जिनमें डीआरडीओ द्वारा विकसित ‘अन्वेषा’ सबसे महत्वपूर्ण पेलोड था।

इसरो ने पहले बताया था कि ‘अन्वेषा’ एक अत्याधुनिक हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट है, जो जंगलों की गहराई से लेकर युद्ध के मैदान में छिपी बेहद सूक्ष्म वस्तुओं तक की पहचान करने में सक्षम है। यह उपग्रह पर्यावरण निगरानी, संसाधन मानचित्रण और सामरिक निगरानी के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में भारत की निगरानी क्षमताओं को नई मजबूती प्रदान करने वाला था।

हालांकि मिशन की असफलता से इसरो और रक्षा प्रतिष्ठान को झटका लगा है, लेकिन वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि इसरो की टीम खामी के कारणों की गहन जांच कर रही है, ताकि भविष्य के मिशनों में ऐसी त्रुटियों से बचा जा सके।

गौरतलब है कि यह वर्ष 2026 में इसरो का पहला प्रक्षेपण था। साथ ही यह न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) का 9वां वाणिज्यिक मिशन था, जो तकनीकी खामी के कारण सफल नहीं हो सका।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी: अगले 3 दिन और सताएगी बर्फीली ठंड; लोहड़ी और मकर संक्रांति पर कोहरे का साया

नई दिल्ली। मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अगले दो से तीन दिन और कठिन साबित हो सकते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

KGMU में छिड़ा 'धर्मयुद्ध': अपर्णा यादव के खिलाफ लामबंद हुए डॉक्टर; FIR न होने पर OPD ठप करने की चेतावनी

लखनऊ। राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पिछले कुछ घंटों से भारी तनाव का...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

लखनऊ-उन्नाव बॉर्डर हादसा: पंकज चौधरी के कार्यक्रम में जा रहे भाजयुमो महामंत्री की ट्रक से टक्कर में मौत

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

नोएडा में पिलर की खुदाई के दौरान पड़ोसी की गिरी दीवार, मलबे में दबकर मजदूर घायल

नोएडा। नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में आज एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां एक...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में पिलर की खुदाई के दौरान पड़ोसी की गिरी दीवार, मलबे में दबकर मजदूर घायल

गाजियाबाद में ममता शर्मसार: मां ने 6 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट..खुद पुलिस को दी सूचना

गाजियाबाद। गाजियाबाद से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मां ने अपनी ही 6 साल...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में ममता शर्मसार: मां ने 6 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट..खुद पुलिस को दी सूचना

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी: अगले 3 दिन और सताएगी बर्फीली ठंड; लोहड़ी और मकर संक्रांति पर कोहरे का साया

नई दिल्ली। मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अगले दो से तीन दिन और कठिन साबित हो सकते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर भारत में शीत लहर का कहर जारी: अगले 3 दिन और सताएगी बर्फीली ठंड; लोहड़ी और मकर संक्रांति पर कोहरे का साया

KGMU में छिड़ा 'धर्मयुद्ध': अपर्णा यादव के खिलाफ लामबंद हुए डॉक्टर; FIR न होने पर OPD ठप करने की चेतावनी

लखनऊ। राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में पिछले कुछ घंटों से भारी तनाव का...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
KGMU में छिड़ा 'धर्मयुद्ध': अपर्णा यादव के खिलाफ लामबंद हुए डॉक्टर; FIR न होने पर OPD ठप करने की चेतावनी

लखनऊ-उन्नाव बॉर्डर हादसा: पंकज चौधरी के कार्यक्रम में जा रहे भाजयुमो महामंत्री की ट्रक से टक्कर में मौत

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ-उन्नाव बॉर्डर हादसा: पंकज चौधरी के कार्यक्रम में जा रहे भाजयुमो महामंत्री की ट्रक से टक्कर में मौत

सहारनपुरः गंगोह रोड पर जसवंत सैनी ने अटल स्मृति द्वार का शिलान्यास किया और गरीबों को रजाई-कंबल वितरित किए

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 