Saturday, May 10, 2025

मेरठ में बुखार से भाई-बहन की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

मेरठ। मेरठ में मलियाना के पास रमेश विहार कालोनी में तबीयत बिगड़ने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है।

 

रमेश विहार कालोनी में रहने वाले मोहित ने बताया कि उसके चार साल का बेटा चीकू और डेढ़ साल की बेटी आशू थी। दोनों को बुखार था। दवाई दी जा रही थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। पहले निजी चिकित्सक को दिखाया और बाद में अस्पताल भी ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 

दोपहर 12 बजे चीकू और ढाई बजे आशू की मौत हो गई। उनके ये ही दोनों बच्चे थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा है, ये कैसे हो गया। इस दुखद घटना से परिवार के अलावा आसपास के लोग भी सकते में हैं। मोहित बिजली का काम करते हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय