Friday, April 25, 2025

नोएडा में दादरी में लाखों रुपए का पटाखा बरामद, दो गिरफ्तार

नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा बेच रहे 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लाखें रुपए का पटाखा बरामद किया है।

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गस्त पर निकले उप निरीक्षक आशीष यादव ने एक सूचना के आधार पर शाहपुर पुलिया के पास से आशीष गर्ग नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने शाहपुर पुलिया के पास अपना एक अवैध गोदाम बना रखा था, जिसमें वह अवैध रूप से पटाखे का भंडारण कर रखा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसकी निशानदेही पर 6 प्रकार के 140 पैकेट पटाखे बरामद किया है।  थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने संदीप गोयल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 496 पैकेट पटाखे बरामद किया है। आरोपी अवैध रूप से पटाखा बेच रहा था। यह आज विशाल दुर्गा मंदिर के सामने पटाखे बेचने के उद्देश्य आया हुआ था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि दोनों के पास से बरामद पटाखे की कीमत लाखों रुपए है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने जीशान तथा शिवसागर को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देसी तमंचा और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय