Friday, February 21, 2025

शामली में बाथरूम के विवाद को लेकर भाइयों पर पत्नी साली के साथमारपीट का आरोप,पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

शामली। जनपद में बाथरूम के विवाद के चलते हुए पारिवारिक विवाद में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।  सूचना पाकर मौके पर पहुंचे  डायल 112 पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों महिलाओं का उपचार जारी है, वही पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

दरअसल आपको बता दें पूरा मामला आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिक्का निवासी दो महिला पुलिस के द्वारा घायल अवस्था में शहर के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। जहां घायल महिला के पति ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह घर पर बाथरूम को लेकर उसका व उसके भाइयों का कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद वह बाहर काम पर चला गया।
जहा भाइयों ने उसकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए उसकी पत्नी व उसकी साली के साथ लाठी-डंडों से जबरदस्त मारपीट कर दी. जिसमें व्यक्ति  की पत्नी व साली गंभीर रूप से घायल हो गई. शोर-शराबा होने पर गांव के लोगों ने बीच-बचाव करवाते हुए दोनों महिलाओं को बचाया और मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची जब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
 जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायल हुई महिलाओं को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों महिलाओं का उपचार जारी है,  उधर पीड़ित व्यक्ति  ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय