Sunday, May 19, 2024

दिल्ली में 11 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, बेड बॉक्स के अंदर मिला शव, पति की महिला मित्र ने की हत्या !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में एक महिला ने कथित तौर पर 11 वर्षीय लड़के की उसके घर में गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्चे का शव एक बेड बॉक्स के अंदर मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्र वीर को गुरुवार रात करीब 8.30 बजे बीएलके अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक दिव्यांश नाम के लड़के को गर्दन पर गला घोंटने के निशान के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

डीसीपी ने कहा कि मृत बच्चे की मां का बयान दर्ज किया गया और इंद्रपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीसीपी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम आरएमएल अस्पताल में किया गया और आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीम उसके छिपने के संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपी महिला को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह पता चला है कि संदिग्ध मृतक लड़के के परिवार को जानती थी और पहले भी उनके घर आई थी। हालांकि, कुछ मुद्दों पर उनके बीच झगड़ा था। गुरुवार को भी जब मृतक लड़के की मां नहीं थी तो वह घर आई और वारदात को अंजाम दिया।बाद में लड़के को उसकी मां ने बेड बॉक्स के अंदर पाया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, बच्चा संगीत सीखने के लिए एक शिक्षिका के पास जाता था। उस शिक्षिका का भी फोन आया कि बच्चा आया नहीं है। उसके बाद परेशान मां बच्चे को ढूंढते हुए घर में आई तो उसका  सारा सामान घर पर ही पड़ा था। इससे उसको शक हुआ और उसने घर के भीतर ही ढूंढना शुरू किया। घर का बेड एक तरफ से थोड़ा उठा नजर आने पर बच्चे की मां ने जैसे ही बेड खोला वह दंग रह गई। बच्चा बेसुध हालत में पड़ा था। उसने फौरन पड़ोस के लोगों के साथ पास में ही रहने वाले अपने भाई को बुलाकर बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को फुटेज मिला। जिसमें एक महिला घर में आती दिखाई दी थी। फिलहाल पुलिस उस महिला की तलाश में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि उसी महिला ने बच्चे की हत्या कर शव को बेड मे डाला है।

जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी मां के साथ इंद्रपुरी के बुध नगर ई ब्लॉक में किराए के मकान में पिछले कई सालों से रह रहा है। महिला का पति उससे अलग रहता है। हालांकि, महिला की अपने पति से बातचीत होती थी और वह बच्चे से मिलने भी आता जाता था। महिला के पति की एक और महिला से दोस्ती थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह महिला इस बात से काफी नाराज रहती थी।

दिव्यांश की मां नीलू ने  बताया कि मैं शाम को ऑफिस से घर आ रही थी, तब 6 बजकर 45 मिनट पर दिव्यांश की डांस टीचर का कॉल आया कि दिव्यांश आज नहीं आया। मैं जब घर गई, तब घर बिखरा हुआ था। बैड के ऊपर माइक्रोवेव और स्टूल रखा हुआ था। लॉक बाहर से लगा हुआ था। हम दोनों के पास घर की चाबी होती है। मैंने अपनी चाबी से दरवाजा खोला, क्योंकि हम दोनों जो चाबी रखने की जगह तय की थी, तब वहां चाबी नहीं थी। वह (दिव्यांश) कभी कभी घर को साफ नहीं रखता था। तो मुझे लगा की वह कहीं बाहर गया होगा। मैने फिर दरवाजा बंद किया फिर बाहर चली गई।

नीलू ने आगे बताया कि मेरे पति (जितेंद्र) को उस लड़की का कॉल आया था। आरोपी लड़की ने कहा कि अगर तुम दोनों (पति-पत्नी) जिससे सबसे ज्यादा प्यार करते हो, उसे ही हटा दूं तो…! इसके बाद मुझे डाउट हुआ कि यह सब चार साल से चल रहा है। उसको (आरोपी लड़की) फोन लगाकर बात की। वो बहुत शांत रहकर बात कर रही थी। कुछ पता चल रहा था कि उसने कुछ किया है। मैं बहुत चीखती रही कि कुछ बता दो, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद फोन कट गया।

इसके बाद मैंने घर पर ही दिव्यांश के फुटवेयर देखे। मैंने बिस्तर से माइक्रोवेव हटाया, स्टूल हटाया तो दोनों तरफ से गद्दे उठे हुए थे। उसे हटाया तो बैड के अंदर से दिव्यांश की लाश मिली। पड़ोसियों की मदद से दिव्यांश को निकाला। उसको पास के हॉस्पिटल ले गए। वहा उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां तुरंत ही डेड डिक्लेयर कर दिया गया।

 महिला की गिरफ्तारी के लिए कई टीम बनाई गई है। पुलिस जांच में बच्चे की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। अब पूरा मामला उस महिला की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर उसने किस वजह से बच्चे की हत्या की है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय