Tuesday, April 15, 2025

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ जवानों ने धूमधाम से मनाई होली, भाईचारे का दिया संदेश

कठुआ। देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को जोश और उमंग के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में देश के प्रहरियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होली का त्योहार मनाकर भाईचारे का संदेश दिया। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हीरानगर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को बड़े उत्साह और धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया।

 

मुज़फ्फरनगर में होली से पहले चेयरपर्सन ने दी विकास की सौगात, 15वें वित्त के कार्य शुरू, 35 निर्माण कार्य मंजूर

 

बीएसएफ की 107वीं वाहिनी के कमांडेंट एन सी प्रज्ञान के नेतृत्व में जवानों ने इस खास अवसर पर रंगों का उत्सव मनाया, जो देश की एकता और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बना। जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां बांटकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान, जवानों ने अपने आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया और एकजुट होकर इस त्योहार का आनंद लिया। कमांडेंट एन. सी. प्रज्ञान ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि भाईचारे, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और उन्हें देश की सुरक्षा में इसी तरह समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

थाने की बिल्डिंग पर चल गया बुलडोजर, निजी भूमि पर बन रही थी बिल्डिंग, कोर्ट ने दिया था ध्वस्त करने का आदेश

 

होली के दिन बीएसएफ के जवानों ने यह साबित कर दिया कि वह अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए भी अपने देश की संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। सीमा पर तैनात होने के बावजूद, जवानों ने होली के इस खास अवसर का आनंद लिया। बता दें कि देश में शुक्रवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर और एक दूसरे को बधाई देकर होली खेल रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें :  सलमान खान को फिर मिली धमकी, गाड़ी को बम से उड़ाने, घर में घुसकर जान से मारने की बात कही
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय