Sunday, May 18, 2025

बसपा,सपा,कांग्रेस के नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

लखनऊ- चुनावी मौसम में आस्था परिवर्तन के मौजूदा दौर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करने वालो में बसपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा वर्मा (अम्बेडकरनगर), बसपा के जोनल को-आर्डिनेटर विजय कुमार (कुशीनगर), बसपा के जोनल को-आर्डिनेटर व जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू (बांदा), सपा से पूर्व प्रदेश महासचिव दया शंकर सिंह यादव (गाजीपुर), सपा से पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सिंह पटेल (मीरजापुर) के अलावा काग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव दीपक सिंह (बाराबंकी) समेत कई नेता शामिल थे।

श्री पाठक ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं से जन-जन का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। भाजपा के संकल्प पत्र में युवा, नारी, गरीब तथा किसान की आर्थिक व सामाजिक समृद्धि के लिए मोदी जी की गारंटी है। भाजपा सरकार में सबका सम्मान, सबको सुरक्षा की गारंटी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय