Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद गैंगरेप मामले में 24 घंटे में दो एनकाउंटर, 5 गिरफ्तार, हथियार बरामद

गाजियाबाद। गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में एक युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दरअसल, 30 नवंबर को थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में दिल्ली की युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो तमंचे, कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि यह सभी व्यक्ति 30 तारीख की शाम को पीड़िता, उसकी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड को मिले थे। जहां इन्होंने तीनों को डरा धमका कर बारी-बारी से दिल्ली के सोनिया विहार की रहने वाली पीड़िता से गैंगरेप किया था।

डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि पीड़िता द्वारा बताए गए अभियुक्त के हुलिए के अनुसार सीसीटीवी फुटेज चेक करके अभियुक्तों का पता लगाया गया है। साथ ही सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के माध्यम से पुलिस ने पांच अभियुक्त जुनैद, इमरान, चांद, गोलू, और सुल्तान को गिरफ्तार किया है। सभी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खानपुर के ही रहने वाले हैं।

[irp cats=”24”]

डीसीपी ग्रामीण के मुताबिक अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने खानपुर जंगल में दो लड़कियों और एक लड़के को देखा था। फिर, जुनैद ने अपने अन्य सभी साथियों को वहां बुलाया था। इसके बाद सभी ने पीड़िता से गैंगरेप किया था। वहीं, पीड़िता की दूसरी सहेली से भी रेप करने का प्रयास किया गया था, लेकिन रोड पर गाड़ियां और हलचल होने के बाद वह सभी को छोड़कर फरार हो गए थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय