Sunday, February 23, 2025

सभी समाज के लोगों को बसपा ने दिया है मौका, मायावती ने श्याम सिंह यादव के पक्ष में की जनसभा

जौनपुर- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस, बीजेपी या अन्य पार्टियों के गठबंधन के साथ न मिलकर अकेले चुनाव लड़ रही है। हमने बनारस मंडल में सभी समाज के लोगों को मौका दिया है।

सुश्री मायावती जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के सवंसा गांव में पार्टी प्रत्याशी श्याम सिंह यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने भीड़ के जबरदस्त जोश को देख कर कहा कि अब भरोसा हो गया है कि पिछली बार से भी इस बार अच्छा प्रदर्शन दिखाएंगे।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी व अन्य दलों में आजादी के बाद से अधिकांश राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही, इनकी गलत नीतियों के कारण इन्हें राज्यों से लेकर केंद्र तक की सत्ता से बाहर होना पड़ा। कांग्रेस की पहली सरकार में बाबा साहब कानून मंत्री थे। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू से कहा था कि एससी- एसटी को बराबर आरक्षण नहीं मिल रहा है, अति पिछड़े वर्ग के लोगों को भी आरक्षण मिलना चाहिए और आर्टिकल 340 के अनुसार आरक्षण देना चाहिए। उनकी मांग नहीं पूरी होने पर बाबा साहब ने इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वो संविधान के खिलाफ नहीं हैं। सभी पार्टियां वोट की खातिर आरक्षण को लेकर बड़ी- बड़ी बातें कर रही हैं। देश की जनता इस बात को समझ गई है कि अच्छे दिन के नाम पर प्रलोभन दिया गया है, जितना कहा उसका एक चौथाई काम भी नहीं किया। ये लोग पूंजीपतियों को और मालामाल करने, इन्हें विभिन्न मामलों में छूट देने और इन्हें बचाने में लगे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय