Saturday, May 18, 2024

बजट 2023-24 होगा पेपरलेस, मोबाइल ऐप से मिलेगी पूरी जानकारी, यहां से करें ऐप डाउनलोड

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट एक फरवरी को लोकसभा में पेश करेंगी। वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस साल का बजट पूरी तरह ‘पेपरलेस’ होगा। दरअसल पारंपरिक तौर पर अबतक कागजों पर पेश किया जाने वाला बजट इस बार पूरी तरह डिजिटल फॉर्मेट में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री के भाषण और बजट 2023-24 की प्रत्येक जानकारी ‘यूनियन बजट मोबाइल ऐप’ पर उपलब्ध होगी, जो एंड्रॉयड और एपल के सभी वर्जन पर काम करेगा।

हलवा सेरेमनी के साथ ही बजट की प्रति छपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो सीमित संख्या में छपेगी। वित्त मंत्री इससे पहले ही डिजिटल फॉर्मेट में बजट पेश करने की शुरुआत कर चुकी हैं, लेकिन अगामी केंद्रीय बजट पूरी तरह डिजिटल होगा। बजट की जानकारी एक ऐप के जरिए सीधे जनता तक पहुंचाई जाएगी। सीतारमण के बजट भाषण के संपन्न होने के तुरंत बाद इस ऐप पर बजट की पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में महत्वपूर्ण जानकारियां देंगी। खासकर बजट में क्या चीजें महंगी हुईं, क्या चीजें सस्ती हुईं, कितना टैक्स बढ़ा या घटा। सरकार क्या और कौन-सा कार्य करेगी, किस कार्य पर कितना पैसा खर्च किया जाएगा आदि। ऐसे में अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर ये बजट आम जनता के लिए बेहद खास है। वित्त मंत्रालय की ओर से लॉन्च इस ऐप को आप https://www.indiabudget.gov.in/ लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। पिछले साल यह ऐप लॉन्च किया गया था। इस पर बजट हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। बजट को आप पढ़ने के साथ बजट की बारीकी को भी समझ सकते हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय