Monday, May 19, 2025

नोएडा में जमीनी विवाद में चली गोली, एक घायल

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के चीती गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में आज सुबह को मारपीट हो गई। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष में गोली चला कर उसकी हत्या का प्रयास किया है। इस घटना में घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि चीती गांव के रहने वाले एक पक्ष के अनूप सिंह पुत्र राम सिंह तथा दूसरे पक्ष के महीप सिंह पुत्र रिछपाल सिंह के बीच जमीन के विवाद को लेकर आज सुबह को मारपीट हो गई।

उन्होंने बताया कि अनूप सिंह के पैर में चोट लगी है। उनका कहना है कि महीप पक्ष ने उनके ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चलाई है। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय