Tuesday, May 13, 2025

बागपत में पुलिस मुठभेड़ में दो गोतस्करों को लगी गोली, मांस और छुरी भी बरामद

बागपत। जिले के रमाला थाना क्षेत्र के असारा के जंगल में पुलिस ने रात मुठभेड़ के बाद चार गोवंश तस्करों को दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से दो तस्कर घायल हो गए।

पुलिस ने चारों गौतस्करों के कब्जे से डेढ़ कुन्तल प्रतिबंधित मांस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी, चार रस्सी के अलावा एक बडा गंडासा, दो तमंचे, दो कारतूस बरामद किए। घायल तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि असारा सूजती मार्ग पर बने एक नलकूप के पास गौतस्कर गौकशी कर रहे हैं। थाना पुलिस फोर्स के साथ असारा के जंगल मे पहुंची।

अपनी ओर आता देखकर गौतस्करों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गौतस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जबकि दो गौतस्कर भागने लगे पुलिस ने उन दोनों गौतस्करों को भी पीछा कर पकड लिया। पुलिस ने दोनों घायल गौतस्करों को बडौत सीएचसी मे भर्ती कराया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय