Monday, April 21, 2025

गाजियाबाद में चली गोलियां, पिता की मौत, पुत्र घायल

गाजियाबाद। मोदीनगर थाना इलाके में एक 50 वर्षीय शख्स की हथियारों से लैस लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसके बेटे को घायल कर दिया। पीड़ित परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार की शाम थाना मोदीनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सीकरी खुर्द के बाहर गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल मौके पर थाना पुलिस एवं अन्य टीमें पहुंची। मौके पर पता चला कि कलछीना निवासी रामकुमार उम्र करीब 50 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है जबकि उनके पुत्र को भी गोली मारी गयी है। पुत्र की हथेली पर गोली लगी है जिनकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।

पीड़ित के परिवार जनो ने ग्राम सीकरी खुर्द के रहने वाले जितेन्द्र तथा उसके परिवार के 04 अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है। यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की गहराई से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  देहरादून में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, चालक फरार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय