Thursday, May 15, 2025

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस बनी आग का गोला, लोगों ने कूदकर बचाई जान

मथुरा। नौहझील-थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में आग लग गई। सवारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सवारियों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

आशीर्वाद ट्रेवल्स की डबल डेकर बस यूपी 51 एटी 1877 नोएडा से बिहार 53 सवारियों को लेकर जा रही थी। सवारियों का सामान बस की छत पर रखा था। अज्ञात कारणों से सामान में आग लग गई और पूरी बस में फ़ैल गई। माइल स्टोन 64 पर सवारियों को आग लगने की जानकारी हुई, जिससे हड़कंप मच गया। सभी अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में बस की खिड़की से कूदने लगे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पीआरवी 1877 पहुंच गई व सूचना बाजना कट चौकी प्रभारी को दी। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसी बाकी सवारियों को बाहर निकाला। सभी सवारियों को सकुशल बाहर निकाला गया।

सूचना फायर सर्विस को दी गई। मौके पर मांट व खैर फायर सर्विस की गाड़ियों ने आकर आग पर पूरी तरह काबू पाया, मगर तब तक बस व सवारियों का सामान जलकर राख हो गया था। मौके पर इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह भी पहुंच गए। गाड़ी मालिक को आग लगने की सूचना दी गई व दूसरी गाड़ी मंगाकर सवारियों को सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

बाजना कट चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि गाड़ी में आग लगने से जलकर राख हो गई। सवारियों का सामान जलकर राख हो गया व सभी सवारियों को सकुशल बाहर निकाला गया। उन्हें गंतव्य की ओर सुरक्षित रवाना किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय