Saturday, April 19, 2025

भाजपा सांसद को वीडियो कॉल पर प्राइवेट पार्ट दिखाकर करने लगी महिला गंदी बात, करने लगी ब्लैकमेल

बेंगलुरु। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के दावणगेरे निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद जी.एम. सिद्धेश्‍वर को एक अज्ञात महिला की अश्‍लील वीडियो कॉल सहित कई कॉल आईं। इसके बाद सासंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कॉल किसी अनजान नंबर से आई थी। 71 वर्षीय सांसद को शुरू में अज्ञात महिला ने बार-बार फोन किया, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया।

दावणगेरे के 71 वर्षीय भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जीएम सिद्धेश्वरा को उस वक्त 20 जुलाई को एक वॉट्सऐप वीडियो कॉल आया, जब वे यूबी सिटी के पास किंगफिशर टावर्स में अपने फ्लैट में थे। एक महिला ने कथित तौर पर उन्हें अपने निजी अंग दिखाने शुरू कर दिए और गंदी बात करने लगी। सांसद के बार बार कॉल काटने पर भी कई बार कॉल की गई और महिला से बात करते हुए रिकॉर्ड कर लिया गया। इसके बाद जालसाजों ने सांसद से ठगी का खेल शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सांसद सिद्धेश्वर ने उटपटांग हरकत देखते हुए फोन अपनी पत्नी को थमा दिया, जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें फोन करना बंद कर दिया। हालांकि, जब वह बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास पहुंचे तो उन्हें एक और वॉट्सऐप कॉल आई। जिसमें सांसद को धमकी भरे संदेश भी भेज गए और कहा गया कि उनकी रिकॉर्डिंग इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर देंगे।

पुलिस ने बताया कि कॉल राजस्थान के एक विशेष नंबर से किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह यौन शोषण के प्रयास का मामला है। सिद्धेश्वर ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें सबसे पहले एक व्हाट्सएप संदेश मिला – ‘आप कैसे हैं?’ – 20 जुलाई की रात करीब 10.16 बजे एक अज्ञात नंबर से आया, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हें रात करीब 10.22 बजे एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। फोन करने वाली महिला थी, जिसने उनसे हिंदी में बात की। जब सिद्धेश्वर ने उससे पूछा कि वह कौन है और क्यों कॉल की है, तो उसने अपने निजी अंग दिखाते हुए और गंदी बातें करना शुरू कर दिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  मुर्शिदाबाद प्रशासन पूरी तरह फेल, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ममता बनर्जी : सुकांत मजूमदार

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय