Thursday, July 25, 2024

नीतीश और ओपी राजभर को ‘पलटूराम’ बताना सपा नेता को पड़ा भारी,किया निष्कासित

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

लखनऊ। सपा ने पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मंगलवार को निष्कासित कर दिया। उन्‍होंने सपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग लगाया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पलटूराम लिखा गया था। सपा के कार्यालय प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह ने संतकबीरनगर निवासी आशुतोष सिंह को अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

 

आपको बता दें कि ब‍िहार में बदले इस राजनीत‍िक समीकरण के बाद एक तरफ जहां नीतीश कुमार को ‘पलटूराम’ कहा जा रहा है तो वहीं यूपी की स‍ियासत से जुड़े ओम प्रकाश राजभर से भी सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार और ओपी राजभर के खि‍लाफ पोस्‍टर लगाए गए। इस पोस्‍टर में एक तरफ ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और दूसरी तरफ सुभासपा अध्‍यक्ष ओपी राजभर की तस्‍वीर लगी थी। पोस्‍टर पर ल‍िखा गया था, ‘राजनीत‍ि के दो पल्‍टूराम, जनता रहे इनसे सावधान।’

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय