Thursday, May 15, 2025

मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान, बागपत में पनीर और मेरठ में सरसों का तेल नष्ट

मेरठ। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान में मेरठ से लेकर बागपत तक कार्रवाई हुई है। खेकड़ा में तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक टेंपो में लदा 5 क्विंटल पनीर पकड़ा। जांच मे मिलावटी पाए जाने पर पनीर को नष्ट करा दिया। टेंपो में सवार चार पनीर व्यापारियों को भी हिरासत में लिया है।

होली के चलते मिलावटी पनीर और मावे की भरमार हो रही है। सोमवार को तहसीलदार खेकड़ा राजेश कुमार और खाद्य निरीक्षक रमेश चंद ने टीम के साथ अभियान चलाकर डूंडाहेड़ा पुलिस चेक पोस्ट पर हरियाणा से लाया गया मिलावटी पनीर से लदा टेंपो पकड़ा। जांच में 5 क्विंटल पनीर मिलावटी मिला।

टीम ने जांच के लिए पनीर के 4 सैंपल लेकर पनीर को नष्ट करा दिया। तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया 5 क्विंटल मिलावटी पनीर नष्ट करा दिया गया। टेंपो में सवार 4 पनीर व्यापारी भी हिरासत में लिए गए है। मिलावटी पनीर बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई में 30 किलो मावा नष्ट कराया, 158 लीटर सरसों का तेल और 14 किलो नमकीन जब्त की। 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि माधवपुरम से नमकीन और बेसन का एक-एक नमूना, मिल्क केक का नमूना शास्त्री नगर से, लाला का बाजार से मावे के दो नमूने और छुहारे का एक नमूना लिया गया। सरधना तहसील से मावे के तीन नमूने लिए गए और 30 किलो मावा नष्ट किया गया। मवाना नगर पालिका से सरसों के तेल और हस्तिनापुर से नमकीन का एक नमूना लिया गया। यहां से 58 लीटर सरसों का तेल और 14 किलो नमकीन जब्त की गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय