Sunday, May 18, 2025

नोएडा में खेत में पानी लगा रहे किसान के बेटे पर जानलेवा हमला

नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र में रहने वाले एक किसान के बेटे पर 6 लोगों ने उस समय जानलेवा हमला किया जब वह अपने खेत में ट्यूबवेल से पानी लगा रहा था।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसान हरकेश शर्मा निवासी बनवारी बांसगांव जेवर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार राहुल, विपिन, हरेंद्र, प्रवीण, नरेश तथा अज्ञात व्यक्ति ने उसके बेटे रोहित शर्मा के ऊपर धारदार हथियार से लैस होकर जानलेवा हमला किया।

इस घटना किसान के बेटे को गंभीर चोट आई है। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय