Tuesday, April 29, 2025

गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में कैंटर चालक की मौत

गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डासना में कैंटर आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक रोहताश (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ।

 

 

[irp cats=”24”]

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि कैंटर पलवल से डासना आने वाले रोड पर आ रहा था। कैंटर चालक रोहताश पुत्र सुमेर सिंह निवासी सुहाना हरियाणा नींद की झपकी आने के कारण आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गए। हादसे में घायल हुए रोहताश को डासना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में आगे जांच व कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय