Sunday, May 18, 2025

झारखंड विधानसभा चुनाव में ब्रांड एंबेसडर बनेंगे कैप्टन कूल MS धोनी,मतदाताओं से करेंगे वोट देने की अपील

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के लिए ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। “कैप्टन कूल” धोनी, ईसीआई के स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करेंगे और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इलेक्शन कमीशन ने धोनी को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, जिस पर धोनी ने सहमति दी है और उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल अभियान में किया जाएगा। धोनी की इस भूमिका से झारखंड के लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय