Thursday, May 15, 2025

रामपुर में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो की मौत,पांच लोग घायल

रामपुर। शाहबाद क्षेत्र के आंवला रोड पर ईंट भट्टे पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सोमवार की आधी रात को कार की टक्कर हो गई। कार सवार दो युवकों की मौत और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस के मुताबिक, सभी उत्तरांखड के उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। वह बरेली में आयोजित शादी से लौट रहे थे। आंवला रोड स्थित ईंटभट्ठे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से बेकाबू कार टकरा गई। हादसे में मौके पर ही रवि (20) की मौत हो गई और इलाज दौरान पप्पू (36) ने दम तोड़ दिया। गोवर्धन, शंकर, ओमप्रकाश, रोशन और गुड्डू घायल हैं। सभी कार सवार बारात से वापस लौट रहे थे। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गयी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय