Friday, April 25, 2025

नोएडा में कार चालक ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन घायल

नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज तीन के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो चालक और उसमें बैठी सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ऋषि पाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई ओमवीर ऑटो रिक्शा लेकर सुपरटेक इको विलेज तीन के पास से गुजर रहा था, तभी एक कार चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया तथा उसने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी।

दुर्घटना इतनी जबरदस्ती की ऑटो रिक्शा तीन बार पलट गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में ऑटो रिक्शा में बैठी सवारी अदिति गौतम, रविंद्र प्रताप सिंह तथा चालक ओमवीर को गंभीर चोट आई है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय