Tuesday, April 29, 2025

बुलंदशहर में बारातियों से भरी कार नहर में गिरी, तीन की मौत,रेस्क्यू जारी

बुलंदशहर। बुलंदशहर में थाना जहांगीरपुर के कपना नहर में बारातियों से भरी ईको कार पलटी गई। इस हादसे के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो लोगों को रेस्क्यू किया। एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। अभी भी तीन अन्य लोग लापता है। जिनकी तलाश में की जा रही है।

 

सूचना के बाद मौके पर डीएम, एसएसपी सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं हुई दुर्घटना का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। ईको कार में सवार होकर आठ लोग बुलंदशहर के शेरपुर गांव से अलीगढ़ पिसावा शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के कपना नहर में ईको कार गिर गई। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है और 3 लोगों की तलाश जारी है।

[irp cats=”24”]

 

जानकारी देते हुए बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि थाना जहांगीरपुर के कपना नहर में ईको कार गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। तीन अन्य लोगों के लिए अभी रेस्क्यू जारी है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम सहित तमाम पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर मौजूद है। मुख्यमंत्री ने भी घटना का संज्ञान लिया है और सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय