Saturday, May 10, 2025

देवबंद में ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे जा घुसी कार, तीन बच्चियां और एक बुजुर्ग महिला हुई घायल 

देवबंद। स्टेट हाईवे पर एक ब्रियो कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे घुस गई। हादसे में दंपति समेत उनकी तीन बच्चियां और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के सरस्वती लोक विहार निवासी आयुष अपने परिवार के साथ ब्रियो कार से देहरादून से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह फ्लाईओवर के समीप जडौदा जट्ट गांव के पास पहुंचे तो उनकी कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे घुस गई। जिससे कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर वहां पहुंचे।
जानकारी मिलने पर घलौली पुलिस चौकी इंचार्ज शीतल शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शीतल शर्मा ने बताया कि कार में आयुष गुप्ता, पत्नी शिल्पी, माता किरण गुप्ता, पुत्री निकिता, वनिका और रिति गुप्ता घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई  है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय