Wednesday, May 14, 2025

मेरठ में हाईवे किनारे खड़ी रोडवेज बस में कार घुसी, दो की मौत

मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार रात हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वलीदपुर गांव के सामने सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में हरिद्वार की ओर से आ रही कार पीछे से घुस गई। परिवार के लोग हरिद्वार में बेटे की अस्थियां विसर्जित करके लौट रहे थे। मरने वालों में युवक के चाचा और ससुर शामिल हैं।

 

बताया गया कि इस दर्दनाक हादसे में पत्नी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, छह महीने की बच्ची बाल-बाल बच गई।

 

दिल्ली के विजय पार्क मौजपुर की रहने वाली आकांक्षा (24) के पति प्रिंस गुप्ता (30) की मौत हो गई थी। पति की अस्थियां विसर्जित करने के लिए शुक्रवार को आकांक्षा पिता राकेश गुप्ता (58) निवासी भजनपुरा, प्रिंस के चाचा दीपक गुप्ता (56) और छह माह की बेटी आरवी के साथ गई थी। कार लोनी निवासी चालक फिरोज चला रहा था। अस्थियां विसर्जन के बाद परिवार दिल्ली लौट रहा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय