Monday, May 19, 2025

देवबंद : मेपल्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम  किया रोशन

देवबंद (सहारनपुर)। मेपल्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा-2024 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय व
अपने माता-पिता का नाम  रोशन किया है। नीट परीक्षा में शुभी मित्तल ने कुल 720 में से 682 अंक, प्रशान्त
पुंडीर ने 620 अंक तथा हर्ष गोयल ने 606 अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं स्कूल को दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त अध्यापकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उसके परिवार को बधाई दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. चित्रा जोशी ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने का आशीर्वाद देकर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चों की ऐसी सफलता से स्कूल के अन्य विद्यार्थियों  को भी प्रेरणा मिलती है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय