Wednesday, May 21, 2025

मेरठ में घर के बाहर फायरिंग, चार के खिलाफ केस दर्ज

मेरठ। मेरठ में एनएच-34 स्थित गांव बना में पुराने विवाद के चलते रात में कार सवार चार लोगों ने एक घर पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने पीड़ित संसार सिंह की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

यूपी में सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी सपा, बीजेपी के हथकंडे सब जान गए-अखिलेश

 

संसार सिंह के मुताबिक कार सवारों की फायरिंग के दौरान एक गोली से वह बाल-बाल बचे। घटना की सूचना इंचौली पुलिस को दी गई। पीड़ित के मुताबिक पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनीत निवासी बना, अंशु और सतेंद्र निवासी जयसिंहपुर, मवाना और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय