Saturday, April 26, 2025

हिसार में बेटी की हत्या करके खुद फांसी के फंदे पर झूली महिला, पति समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिसार। जिले के गांव कुलेरी में महिला ने तीन साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। महिला की पहचान कविता और बेटी जिया के रूप में हुई है। महिला ने सुसाइड नोट अपने पेट पर चिपकाया हुआ था।

पुलिस ने इस मामले में मृतका के चाचा दलीप के बयान पर पति विजेंद्र, ससुर मेहताब, देवर रविंद्र, ननद सुमेसता, ननद की लड़की के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मृतका के खिलाफ भी बच्ची की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतका का पति विजेंद्र अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता है।

कविता ने फंदा गलाने से पहले पेट पर प्लास्टर से सुसाइड नोट चिपकाया था। इस सुसाइड नोट पर लिखा था कि उसे उसका देवर रविंद्र, ननद सुमेसता, ननद की लड़की तंग करती थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। उसकी मौत के लिए देवर, ननद व ननद की लड़की जिम्मेदार है। महिला ने कागज के टुकड़े पर अपनी मौत का कारण यही लिखा है। सुसाइड नोट को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

[irp cats=”24”]

बताया जा रहा है कि मृतका कविता अपनी बेटी जिया से बेहद प्यार करती थी। अपनी मौत के बाद उसे अपनी बेटी के जीवन यापन की चिंता सता रही थी। इसलिए जब सुसाइड करने की सोची तो पहले जिया की हत्या करने की ठानी। परिजनों का कहना है कि कविता अपनी बेटी जिया को कभी भी अपने से अलग नहीं होने देती थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय