Wednesday, April 23, 2025

मेरठ में बुलेट से तेज आवाज में छ़ोड़ा पटाखा तो 24 हजार का हुआ चालान, बुलेट भी सीज

मेरठ। तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक को सीओ  के सामने बुलेट से पटाखा छोड़ना भारी पड़ा। सीओ ने करीब 800 मीटर पीछा कर बुलेट सवार को पकड़ा। उसकी बाइक सीज कर दी और 24 हजार रुपये का चालान भी काट दिया गया।

सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया सादी वर्दी में गश्त पर थे। जेल चुंगी चौराहे पर वह अपनी सरकारी गाड़ी से कुछ दूर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट सवार युवक वहां से गुजरा। उसने सीओ के सामने निकलते समय बुलेट से पटाखा छोड़ा, जो प्रतिबंधित है।

चानक इतनी तेज आवाज से सीओ चौंक पड़े। थोड़ा आगे खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे इशारा कर रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका। तभी सीओ के निर्देश पर उनकी टीम ने पीछा करना शुरू कर दिया।

[irp cats=”24”]

पुलिसकर्मियों ने करीब 800 मीटर दूर तक पीछा कर युवक को पकड़ लिया। इसकी पहचान आइडिल काॅलोनी निवासी प्रियांशु के रूप में हुई। सीओ ने उससे बुलेट के दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं मिला। इसके अलावा बुलेट के साइलेंसर में भी छेड़छाड़ कर उसे बदला गया था।

इस पर पुलिस ने उसका 24 हजार रुपये का चालान काट दिया। उसकी बुलेट सीज कर दी गई। इस बीच युवक ने माफी भी मांगी, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय