Sunday, May 11, 2025

गाजियाबाद में वाहन चालक की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई, मामला दर्ज

गाजियाबाद। वाहन चालक की पत्नी के साथ दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पति के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गर्भवती होने पर पीड़िता को गर्भपात कराने के दवाई दी गई। इंकार कारने पर आरोपी ने मारपीट की।

 

नंदग्राम थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का पति नोएडा सेक्टर 22 निवासी सत्य नारायण की कार चलाता था। इसके चलते सत्य नारायण अक्सर घर पर आता जाता था। बताया जाता है कि महिला के पति ने सत्य नारायण की कार को खरीद लियया था। आरोप है कि इसके बाद भी सत्य नारायण घर पर आता था। वह उस पर गलत नजर रखता था। सत्य नारायण ने महिला को जाल में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली गई।

 

आरोप है कि गर्भवती होने पर पीड़िता को दाई देकर गर्भपात करने के लिए कहा। इंकार करने पर मारपीट की गई। बाद में आरोपी पीड़िता के पति द्वारा खरीदी कार भी उठाकर ले गया। और कार चोरी के मामले में फंसाने की धमकी देने लगा। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय