Wednesday, April 23, 2025

सावधानी जरूरी है दही के प्रयोग में

दही स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम आहार माना जाता है।
कम कैलोरी होने के कारण दही का प्रयोग सब लोग कर सकते हैं। प्रतिदिन एक कटोरी दही का सेवन करने से हृदय रोग से बचा जा सकता है।

दही आंतों को मजबूत बनाता है जिससे हम दूसरी बीमारियों से स्वयं को दूर रख सकते हैं।
दही का सेवन लंबी आयु प्रदान करने में सहायक होता है क्योंकि दही एक एंटी ऑक्सीडेंट है।
दही कैंसर जैसे भयानक रोग से लडऩे की शक्ति देता है।

दही में प्रोटीन, चिकनाई, खनिज, कार्बोहाइडेऊट व विटामिन भरपूर मात्र में पाए जाते हैं।
गर्मी के मौसम में ठंडी छाछ पीने से शरीर को तरावट मिलती है। दही और दही की लस्सी गर्मियों में स्वास्थ्य के लिए अनूकूल रहती है।

[irp cats=”24”]

दही बलवर्धक तथा वायु नाशक है।
वर्षा ऋतु में दही और लस्सी का प्रयोग कम करना चाहिए।
शीत ऋतु में फ्रिज का ठंडा दही नहीं लेना चाहिए। ताजा जमा दही प्रयोग में लाना चाहिए।

अधिक खट्टे दही का सेवन नुकसान पहुंचाता है। खट्टे दही के सेवन से एसिडिटी बढ़ती है जिससे शरीर में सुस्ती व कमजोरी आती है।

पित्त के रोगियों को एक कटोरी दही में बूरा या देशी खांड डालकर खानी चाहिए।
– नीतू गुप्ता

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय