Saturday, April 26, 2025

‘भाजपा की कठपुतली है सीबीआई, सिसोदिया झूठे मामले में गिरफ्तार’

पणजी। आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के लिए रविवार को सीबीआई की आलोचना की और जांच एजेंसी को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की कठपुतली बताया। राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मुख्यालय में दिनभर की पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के डिप्टी सिसोदिया को रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

आप की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने कहा कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर सीबीआई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भाजपा की कठपुतली है। उन्होंने कहा, भाजपा आप से डरी हुई है.. उसे 2024 के चुनावों में आप से हार का डर है। आप विधायक वेंजी विगास ने कहा कि ”दिल्ली मजबूती से आप की पकड़ में है।”

वीगास ने अपने बयान को समाप्त किए बिना कहा, 2020 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा की हार हुई थी। यहां तक कि 2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी भाजपा हार गई थी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा स्पष्ट रूप से परेशान है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा, दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और आप को बदनाम करने के लिए पिंजरे में बंद तोता सीबीआई द्वारा झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है। सच्चाई की जीत होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय