Thursday, April 24, 2025

बिहार में जनगणना हो सकती है तो यूपी में क्यों नहीं : अखिलेश यादव

नोएडा। उप्र. के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज सेक्टर-63 स्थित हजरतपुर-वाजितपुर में सपा के वरिष्ठ नेता स्व. राजपाल यादव की प्रतिमा का अनावरण किया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाने की लगातार कोशिश कर रही है. हमें उनके बहकावे में नहीं आना है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन काल में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी की दर बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार बेलगाम है। किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग परेशान है।

[irp cats=”24”]

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास का नारा देती है, लेकिन जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है। बिना जातीय जनगणना के भाजपा का यह नारा अधूरा है। उन्होंने कहा कि जब बिहार में जनगणना हो सकती है तो यूपी में क्यों नहीं हो सकती है।

उन्होंने कहा कि यदि सपा की सरकार बनी तो तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना कराएंगे। उन्होंने सरकार की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने दुबारा सरकार भले ही बना ली, पर न तो इसकी राजनीतिक विश्वसनीयता रह गई है और न ही वित्तीय विश्वसनीयता रह गई है।

सरकार वादे पूरे ही नहीं कर रही है। इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीर चंद नागर, निवर्तमान नोएडा महानगराध्यक्ष दीपक विग, निवर्तमान उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष महेंद्र यादव, भरत यादव, सुनील चौधरी, प्रताप चौहान, कालू यादव, जयकरण चौधरी, सूबे यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय