Sunday, April 2, 2023

छह यूट्यूब चैनलों को केन्द्र सरकार ने किया ब्लॉक, खालिस्तान समर्थक कंटेंट चलाने का आरोप

नई दिल्ली। कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने के आरोप में छह यूट्यूब चैनलों को ‘ब्लॉक’ करा दिया गया है। इन चैनलों को केंद्र सरकार के अनुरोध के 48 घंटे के अंदर बंद कर दिया गया है। यह चैनल विदेश से संचालित किए जा रहे थे।

- Advertisement -

सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि विदेश से संचालित किए जा रहे यह यूट्यूब चैनल पंजाबी भाषा में सामग्री प्रसारित कर सीमावर्ती राज्य में संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि चैनल को ‘ब्लॉक’ करने के संबंध में सरकार के अनुरोध पर यूट्यूब ने 48 घंटे के अंदर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि सरकार ने यूट्यूब से आपत्तिजनक सामग्री की स्वत: पहचान करने और इसे ‘ब्लॉक’ करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और गणितीय पद्धति का उपयोग करने का आग्रह किया है।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि पंजाब में हाल ही में खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अजनाला में एक पुलिस थाना पर हमला करने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,704FansLike
5,134FollowersFollow
31,326SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय