Sunday, May 18, 2025

विदेश मंत्रालय में मजूमदार बने सचिव (पूर्व), कपूर सचिव (पश्चिम) नियुक्त

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी जयदीप मजूमदार को सचिव (पूर्व) और पवन कपूर को सचिव (पश्चिम) नियुक्त किया गया है।

वर्ष 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी श्री मजूमदार वर्तमान में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना स्थित भारतीय राजदूत हैं। वहीं, वर्ष 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी पवन कपूर वर्तमान में रूस में भारत के राजदूत हैं। श्री मजूमदार के स्थान पर श्री शंभु कुमारन को ऑस्ट्रिया में भारतीय राजदूत बनाया गया है।

कार्मिक एवं जनशिकायत मंत्रालय द्वारा आज जारी एक आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति ने सौरभ कुमार के स्थान पर मजूमदार को विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है।

 

कपूर को संजय वर्मा के स्थान पर विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) नियुक्त किया गया है। श्री वर्मा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य बनाए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय