Thursday, April 17, 2025

केंद्र ने राज्यों के लिए कर हस्तांतरण के रूप में 1,73,030 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कर हस्तांतरण के रूप में राज्यों के लिए कुल 1,73,030 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके पहले दिसंबर के महीने में भी केंद्र ने राज्यों के लिए 89,086 करोड़ रुपये हस्तांतरण किये थे। राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने और उन्हें विकास तथा कल्याण संबंधी खर्च के वित्तपोषण में सक्षम बनाने के लिए इस महीने अधिक राशि हस्तांतरित की गई है।

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए 31,039.84 करोड़ रुपये, बिहार के लिए 17,403.36 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश के लिए 13,582.86 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल के लिए 13,017.06 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र के लिए 10,930.31 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र के लिए 10,426.78 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों के लिए भी केंद्रीय करों और शुल्कों का वितरण किया गया है।

यह भी पढ़ें :  जयकारों से गूंज उठा मुज़फ्फरनगर! हनुमान जन्मोत्सव पर निकली उत्तर भारत की सबसे बड़ी श्री बालाजी शोभायात्रा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय