Saturday, July 27, 2024

केन्द्र सरकार तमिलनाडु की समस्याओं पर उदासीन: बालू

नयी दिल्ली। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के टी आर बालू ने केन्द्र सरकार पर तमिलनाडु की समस्याओं के प्रति उदासीन होने का आज आरोप लगाया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बालू ने गुरुवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से मिलने के बावजूद वहां की समस्याओं को दूर करने की दिशा में कोई ठोस कदम केन्द्र सरकार की ओर से उठाये नहीं जा रहे हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डॉ कृष्ण पाल सिंह यादव ने गुना क्षेत्र में रेल लाइन बिछाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेल सेवा मजबूत होने से क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वहां की चन्देरी साड़ी बहुत मशहूर है, क्षेत्र में आवागमन के बेहतर व्यवस्था होने से इसे बढ़ावा मिलेगा।

 

कांग्रेस के मोहम्मद जावेद ने कहा कि नेपाल की ओर से पानी आने बिहार के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित होती है। उन्होंने इस समस्या को दूर करने के लिये कारगर कदम उठाने की मांग की।

 

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की संगीता आजाद ने आजमगढ़ जिले में सड़कों की स्थिति सुधारने और जिला अस्पताल में न्यूरोलाजिस्ट की नियुक्ति करने की मांग की।

 

भाजपा के निशिकांत दुबे ने उनके निर्वाचन क्षेत्र गोड्डा में बंगलादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुये कहा कि झारखंड में आदिवासी जनसंख्या 36 प्रतिशत से घटकर 26 फीसदी रह गयी है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर योजना लागू हो तो उनके क्षेत्र में इसे पहले लागू किया जाना चाहिये।
कांग्रेस के मनीष तिवारी ने किसानों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिये कानून बनाने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की।

 

जनता दल यू के दिनेश चंद्र यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग 106 और 107 का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की।
कांग्रेस के के सुरेश ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मणिपुर में असामाजिक तत्वों की ओर से चर्च को नुकसान पहुंचाये जाने का मामला उठाया।उन्होंने कहा कि देश के उत्तरी भाग में अल्पसंख्यकों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिये।

 

कांग्रेस के डॉ अमर सिंह ने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की और कहा कि उद्योगपतियों का 14-15 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब अमीरों का कर्ज माफ किया जा सकता है तो गरीब किसानों के कर्ज माफ करने में क्या दिक्कत है। उन्होंने मनरेगा में काम मिलने वाले दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 करने की मांग की।

 

सिंह की इस मांग को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार ने मनरेगा का बजट बढ़ाकर 85 हजार करोड़ रुपये कर दिया है।

 

भाजपा के राम कृपाल यादव ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का वेतन बढ़ाने जाये। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने मुर्शिदाबाद जिले में विमान सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। बहुजन समाज पार्टी की संगीता आजाद ने पिछड़े वर्ग को मिल रहे आरक्षण में से अति पिछड़े वर्ग को अलग से आरक्षण दिये जाने की मांग की। बहुजन समाज पार्टी के गिरीश चंद्र ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की। भाजपा के जगदम्बिका पाल ने अकुशल श्रमिकों का वेतन निर्धारित करने की मांग की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,355FollowersFollow
83,303SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय