Saturday, May 18, 2024

मेरठ सहित इन जिलों में आज बारिश की संभावना

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। मेरठ और आसपास के जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम यूपी के करीब 12 जिलों में आज दिन में भीषण बारिश की संभावना है। हालांकि मौसमी गतिविधियों के चलते मेरठ और एनसीआर की हवा लगातार साफ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 50 है। इस स्तर की सुधरी हवा को संतोषजनक कहा जा सकता है। मौसम विभाग का मुताबिक अगले दो-तीन दिन वायु गुणवत्ता का ऐसा ही स्तर बना रहेगा।

मेरठ और आसपान के जिलों में बारिश से इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। जहां पर लोगोंं को परेशानी हो रही है। आज शनिवार को मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड, शामली,बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर सहित आसपास के जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। शुक्रवार को दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। उमस के कारण लोगों को पसीना से दो चार होना पड़ा। कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। मेरठ और गाजियाबाद में दोपहर के बाद कई जगहों पर बारिश हुई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दोनों ही तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री कम बताए जा रहे है। हवा में नमी का स्तर 90 से 65 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे मेरठवासियों को उमस का एहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज शनिवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग हिस्सों में कहीं पर भीषण तो कहीं मध्यम  बारिश हो सकती है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान 33 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय