Tuesday, April 29, 2025

महान बनने का अवसर

सकल ब्रह्मांड का एक सच यह भी है कि इस धरती पर जन्म लेने वाले हर इंसान में महान बनने की अपार सम्भावनाएं भरी होती हैं, परन्तु दुर्भाग्य से हम उन प्रतिभाओं को पहचान नहीं पाते।

जो पहचान जाते हैं वे इतिहास के पन्नों में स्थान पा जाते हैं।

गुजरात के गिरधर की पहाडिय़ों पर तीर्थ यात्रियों को पकोड़े बेचने वाले और पैट्रोल पम्प पर एक अटैडेंट के रूप में काम करने वाले से लेकर एक सफल उद्यमी तक की जीवन यात्रा पूरी करने वाले धीरू भाई अम्बानी की जीवन गाधा कम हैरतअंगेज नहीं है।

[irp cats=”24”]

पने शहर रामेश्वरम् में अखबार बेचने वाले से लेकर भारत रत्न से सम्मानित और मिसाइल मैन के रूप में विख्यात ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का समर्पण जीवन अपार सम्भावनाओं की अद्भुत कहानी है।

मंद बुद्धि वाले महान वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन की कालजयी उपलब्धियां मांद में छुपे चमत्कारिक अवतार का अविश्वसनीय इतिहास है।

राज प्रसाद में जन्म लेने, ऐश्वर्य में पलने वाले सिद्धार्थ के विषय में क्या किसी ने कामना की होगी कि वही राज सिंहासन का उत्तराधिकारी इस धरती पर मानवता, करूणा, अहिंसा, प्रेम, दया, धर्म और कल्याण के दिव्यतम पुरूष और आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा पुंज के रूप में स्थापित हो जायेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय