Tuesday, April 22, 2025

मेरठ में मिट्टी की ढांग गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मेरठ। गंगानगर एक्सटेंशन में बेसमेंट की खोदाई कर रहे तीन मजदूर दब गए। सभी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मेरठ के गंगानगर एक्सटेंशन के यू पॉकेट में बेसमेंट की खोदाई कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकलवाया। बताया गया कि मजदूरों को अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना के यू पाॅकेट स्थित में मजदूरों के द्वारा बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा रहा था। इस दौरान लगभग चालीस फुट की गहराई तक बेसमेंट को मजदूरों ने खोदा था। आज रविवार को बेसमेंट की खुदाई के दौरान काम कर रहे मजदूर रामप्रवेश, बिहार निवासी गुरु प्रसाद रायबरेली निवासी व रामचंद्र मजदूर के उपर खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी गिर गई। इसमें सभी मजदूर दब गए।

[irp cats=”24”]

मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला। सभी मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मजदूर गुरु प्रसाद, रामचंद्र और रामप्रवेश की मौत हो गई। सूचना पर सीओ सदर देहात भारी पुलिस बल के साथ मौजूद है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय