Friday, July 5, 2024

पूरे देश की निगाह मुजफ्फरनगर पर है, यहां के किसान आंदोलन को मजबूत रखें -युद्धवीर सिंह

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने मंच से ऐलान करते हुए कहा कि अब 20 मार्च को दिल्ली में बड़ी महा पंचायत होगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि किसान सरकार के एजेंडे में नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में किसान की आय पर कोई चर्चा नहीं हुई। सरकार ने छह साल पहले आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन आय घट गई। सरकार ने 2047 तक का झुनझुना दिया है और विश्व गुरु बनाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी संपत्तियों को बेच रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार खेती पर निवेश कम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी नहीं, कर्जा देने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि खेती के लोन अडानी के माध्यम से दिए जाएंगे। उन्होंने किसानों को चेताया कि यह जमीन कुर्क करने की तैयारी है। अगर सरकार 85 करोड़ को मुफ्त राशन दे रही है, तो समझ लो देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।  युद्धवीर सिंह ने कहा कि 20 मार्च को पूरे देश का किसान एक साथ दिल्ली कूच करेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश की निगाह मुजफ्फरनगर पर है। यहां के किसान आंदोलन को मजबूत रखें। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन समाप्त नहीं हुआ, अब दूसरा चरण 20 मार्च से शुरू होगा। किसान एमएसपी की लड़ाई जारी रखेंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय