Monday, April 14, 2025

गाजियाबाद में मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने मोबाइल टावर से आरआर यूनिट समेत अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों कासिम और गोल्डी उर्फ फरहान को गिरफ्तार किया है। कासिम और गोल्डी 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपियों के पास से 25 लाख की कीमत के दो आरआर यूनिट और चार बेसबेंड यूनिट बरामद की गई है।

 

निरंजनी अखाड़े में बनाए गए दो नए महामंडलेश्वर, सनातन मजबूत करने का करेंगे काम

 

 

एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने वाले गिराेह के सात बदमाशाें को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कासिम व गोल्डी का नाम सामने आया था।
इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पांचवीं पढ़े हुए हैं। पहले दुकान पर उन्होंने नौकरी की थी। दो साल पहले नौकरी छूट गई।

 

विष्णु शंकर जैन की हत्या की थी साज़िश, देश में भड़काना था दंगा, आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए। तभी उनकी मुलाकात दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी के यहां काम करने वाले कुछ लोगों से हुई। एक बार में उनको 10 से 15 हजार रुपये दिए जाते थे। कासिम व गोल्डी ने भी उनके लिए रेकी करने का काम शुरू कर दिया। उनकी निशानदेही पर आरआर यूनिट समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में युवक ने मौसेरी बहन की इज्जत पर बोला हमला, गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय