Thursday, April 24, 2025

नोएडा में डीसीपी और तीन थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

नोएडा। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चैबंद करने के लिए एक डीसीपी तथा तीन थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि आईपीएस अधिकारी प्रीति यादव को महिला सुरक्षा व लाइन का डीसीपी बनाया गया है। इस पद पर इससे पूर्व मीनाक्षी कात्यायन तैनात थी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय को बनाया गया है। थाना सेक्टर-58 का प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह बनाए गए हैं, जबकि थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना फेस-वन राजकुमार को पुलिस आयुक्त का पीआरओ नियुक्त किया गया है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह और थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी का तबादला गैर जनपद हो गया है। जबकि थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को आज महिला उपनिरीक्षक के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में लाइन हाजिर किया गया है। तीनों थाने पर आज नई तैनाती हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय