Thursday, May 8, 2025

आल इंडिया गूजर महासभा के जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए चौधरी इरफान तोमर

कैराना। आल इंडिया गूजर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद नसीम गूजर ने शामली जिला अध्यक्ष के पद पर चौधरी इरफान तोमर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

आल इंडिया गूजर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद शामली के जिला अध्यक्ष पद पर गांव हथछोया निवासी चौधरी इरफान तोमर को नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें सौंपी गई है। उसका वह ईमानदारी से निर्वहन कर समाज में फैल रही कुरीतियों, नशाखोरी एवं तालीम में पिछड़ेपन को दूर करने के लिए आल इंडिया गूजर महासभा संगठन के लिए प्रयासरत रहेंगे।

चौधरी इरफान को जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर जनपद भर के गूजर समाज के लोग शुभकामनाएं ज्ञापित कर रहें है। गांव में हर्ष का माहौल होने के साथ उनके घर पर मुबारकबाद देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय