Monday, February 24, 2025

चौधरी रूद्रसेन बने सपा के राष्ट्रीय महासचिव

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चौधरी रूद्रसैन को सपा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। चौधरी रूद्रसैन को राष्ट्रीय महासचिव बनाने की जानकारी मिलने पर सपा कार्यकर्ताओ ने उनके आवास पर पहुंचकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चौधरी रुद्रसैन के पार्टी का राष्टीय महासचिव बनने की जानकारी मिलते ही महादेव कालोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचे तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ नेता पुष्पेन्द्र चौधरी ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चौधरी रुद्रसैन को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर गुर्जर समाज के साथ ही सपा के आम कार्यकर्ता को सम्मान देने का काम किया है।

उन्होने कहा कि इससे समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्षद अभिषेक अरोडा टिंकू व पार्षद फहाद सलीम ने कहा कि चौधरी रुद्रसैन ने हमेशा समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया, उनके राष्ट्रीय महासचिव बनने से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा, जिसका फायदा सपा को आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी, जिला उपाध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफूर व एससी प्रकोष्ट के पूर्व जिलाध्यक्ष आकाश पंवार खटीक ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा चौधरी रुद्रसैन को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने का निर्णय स्वागत योग्य है।

इस दौरान चौधरी प्रवीन बांदूखेडी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. विजेश कुमार शर्मा, पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष अनुज प्रधान, पिछडा वर्ग महानगर अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा, चौधरी वीर सेन, वासिल तोमर, उद्देश्य काम्बोज, सुरेन्द्र बीडवी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय